ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: उज्जैन में नई वाइन शॉप खुलने से पहले विरोध, महिलाओं ने की तोड़फोड़

मध्यप्रदेश में 1अप्रैल से नई शराब नीति लागू हो गई है। नई शराब नीति में अहाते खोलने की इजाजत नहीं है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान और धार्मिक स्थानों से 100 मीटर दूर शराब दुकानें खोली जाएंगी। इसी कड़ी में सागर जिले के राहतगढ़ में नई शराब दुकान के विरोध में महिलाओं शराब दुकान के सामने धरने पर बैठ गई। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया। वहीं उज्जैन में महिलाओं ने नई शराब की दुकान के विरोध में शराब कंपनी के वाहन में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

उज्जैन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शहर में 1 अप्रैल से शराब के नए ठेके होने वाले है। ऐसे में नए शराब ठेकेदार द्वारा नई जगहों पर शराब दुकानें शिफ्ट किए जा रहे हैं। जिसके चलते विरोध की स्थिति निर्मित हो रही है। आज वार्ड क्रमांक 12 में जूना सोमवारिया चौराहे पर खुलने वाली नई शराब दुकान के विरोध में क्षेत्रीयवासी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने चौराहे पर धरना देकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि रहवासी क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान नाराज महिलाओं ने शराब दुकान के लिए सामान लेकर पहुंची। साथ वाहनों में जमकर तोड़फोड़ करते किया गया। रहवासियों ने प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार अनिल मोरे को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button