2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सांसद संजय राउत को दी जान से मारने की धमकी, कहा- तुझे AK 47 से उड़ा दूंगा

उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर सांसद Sanjay Raut को जान से मारने की धमकी दी है। गैंग ने मैसेज में कहा कि तुझे AK 47 से उड़ा दूंगा…Salman और तू फिक्स। इस धमकी के बाद राउत ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। राउत को धमकी देने वाले शख्स ने मैसेज कर कहा कि मैं तुम्हें भी मूसेवाला बना दूंगा। धमकी देने वाले ने राउत को हिंदू विरोधी बताते हुए उन्हें गाली भी दी है।

लॉरेंस के नाम पर मिली धमकी
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली इस धमकी में कहा गया है, ‘दिल्ली में मिले तो एके 47 से उड़ा देंगे, मूसेवाला टाइप हो जाएगा. ‘ इस धमकी के बाद राउत ने पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।