2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP में Corona को देखते हुए अभी नहीं करवाए जाए कोई भी चुनाव, मामला पहुंचा हाईकोर्ट 

MP में Corona को देखते हुए अभी नहीं करवाए जाए कोई भी चुनाव, मामला पहुंचा हाईकोर्ट 

जबलपुर : मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा पृथ्वीपुर, जोबट, रैगांव और एक खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। लेकिन ये चुनाव कब होंगे इसका कोई फैसला अब तक नहीं हो पाया हैं। दरअसल अब ये मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से मांग की गई है कि उपचुनाव अभी न कराए जाए। इसको लेकर सामाजिक संगठन ने इस आशय की एक महत्वपूर्ण याचिका जबलपुर हाईकोर्ट में दायर की है। इस मांग के पीछे याचिकाकर्ता ने हाल ही में दी गई निर्वाचन आयोग की अंडरटेकिंग रिपोर्ट का भी हवाला दिया है।

याचिकाकर्ता ने यह तर्क भी पेश किया कि बीते दिनों दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद कोरोना संक्रमण ने हाहाकार मचा दिया था। मौत का मानो तांडव चला। बीते दिनों हमने कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट की दस्तक भी मध्यप्रदेश में देखी है। ऐसे में स्थितियां सामान्य होने तक उपचुनाव को लेकर कोई भी कदम आगे ना बढ़ाया जाए। 

गौरतलब है कि इसी आशय की एक याचिका निकाय चुनाव को लेकर भी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर की गई है। इसमें निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ही निकाय चुनाव कराए जाएंगे। मामले में राज्य सरकार सहित केंद्र और राज्य निर्वाचन आयोग को पक्षकार बनाया गया है जिस पर आने वाले दिनों में सुनवाई हो सकती है। 

बहरहाल, मूल रूप से दोनों ही जनहित याचिकाओं में कोरोना के हालात सामान्य होने तक किसी भी प्रकार के चुनाव न कराने की मांग की गयी हैं। ऐसे में देखना होगा की अब चुनाव कब होंगे और इन याचिकाओं पर जबलपुर हाई कोर्ट का क्या रुख होता है। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।