रतलाम: कोरोना की दूसरी लहर का कहर जिले में लगा लॉकडाउन बाजारों में उमड़ी भीड़

रतलाम: कोरोना की दूसरी लहर का कहर जिले में लगा लॉकडाउन बाजारों में उमड़ी भीड़
मध्य प्रदेश//रतलाम:- बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने रतलाम में आज शाम 6 बजे से 9 दिन का टोटल लॉकडाउन लगा दिया है इस दौरान दूध की घर पहुंच सेवा जारी रहेगी, दूधवालों को सुबह छः से दस बजे तक और शाम को चार से सात बजे तक घरो में दूध पहुंचाने की छूट रहेगी, दवाई की दुकाने भी खुली रहेंगी।
लॉकडाउन की खबर जैसे ही जनमानस में फैली लोग ज़रूरी सामान या खाद्यान्न सामग्री लेने के लिए बाज़ारो में उमड़ पड़े और काफी भीड़ लग गयी। तो वही मंडियों में फल सब्जी की मारामारी रही, रतलाम में आलू 50 रुपए किलो, इंदौर में गिलकी 100 रुपए तक बिकी। वही इंदौर में देखा जाये तो आज सुबह से ही मंडियों में भीड़ रही लोग सब्जी और फल खरीदने के लिए सुबह पांच बजे से ही मंडी में पहुंच गए, सुबह होते होते लगभग आठ बजे तक मंडी में लोगो की भारी मात्रा में भीड़ लग गयी। सब्जियों के दाम भी दुगने तिगुने हो गए।
छिंदवाड़ा में भी गुरूवार रात आठ बजे से सात दिन का लॉकडाउन लग गया है यहाँ पर भी फल और सब्जी डबल ट्रिपल रेट पर बिके। आलू और प्याज 40 से 50 रुपए किलो तक बिके तो वही सेव 240 रुपए किलो तक बिका। आपको बता दे आज शाम 6 बजे से मध्य प्रदेश के सभी शहरों में साठ घंटे का लॉकडाउन लगाया जा रहा हैं।




