जबलपुर : देखें video लव मैरिज से नाराज युवती के भाई ने की प्रेमी की हत्या, सिर काटकर पहुच गया तिलवाराघाट थाने

जबलपुर : देखें video लव मैरिज से नाराज युवती के भाई ने की प्रेमी की हत्या, सिर काटकर पहुच गया तिलवाराघाट थाने
- अपने प्रेमी की मौत की खबर सुनते ही युवती ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या
देखें video – https://youtu.be/biY7FITqKiw
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
जबलपुर के तिलवारा घाट थाने में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपने हाथ में कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया,यह नजारा देख जहां पुलिस भौचक रह गई तो वहीं आसपास के लोग स्तब्ध हो गए, बताया जा रहा है कि विवाद के चलते आरोपी ने कुल्हाड़ी से पहले ब्रजेश की हत्या की और फिर कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया।
2 माह पहले मृतक आरोपी की बहन के साथ किया था प्रेम विवाह
दरअसल रमनगरा निवासी मृतक बृजेश बर्मन ने 2 माह पहले आरोपी धीरज शुक्ला की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था और दोनों दूसरे शहर चले गए थे इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने तिलवारा घाट थाने में की थी । जिसके बाद पुलिस ने 4 दिन पहले युवती और युवक को तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

आरोपी ने बना लिया था बृजेश को मारने का प्लान
आरोपी धीरज शुक्ला और उसके परिजनों को जब से यह पता चला था कि उनकी लड़की को बृजेश बर्मन अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया था और विवाह भी कर लिया तभी से युवती के परिजन बदला लेने की फिराक में थे, आज सुबह दोनों ही परिवार के लोग एक बार फिर आमने-सामने हो गए और फिर आरोपी धीरज ने घर से कुल्हाड़ी निकाली और बृजेश पर हमला कर पहले उसके दोनों हाथ काटे और फिर गला काटकर उसकी हत्या की और थाने पहुंच गया।

मृतक और आरोपी दोनों करते थे अवैध शराब का कारोबार है
बताया जा रहा है कि मृतक बृजेश बर्मन और धीरज शुक्ला दोनों ही क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करते थे इसको लेकर इससे पहले भी दोनों कई आमने सामने आ गए थे, हालात यहां तक पहुंच गए थे कि कई मर्तबा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट भी की थी, फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है…….
बृजेश की मौत की खबर सुनते ही युवती ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या
जिस युवती के साथ बृजेश ने प्रेम विवाह किया था उस युवती को जैसे ही पता चलता है कि बृजेश की उसके भाई ने गला काट कर हत्या कर दी है वैसे ही वह सदमे में आ गई और उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,महज चंद घंटों में एक ही क्षेत्र में दो लोगों की हुई मौत से पूरा इलाका गमगीन हो गया है ।




