सभी खबरें

अगर 13.06.2019 को आप भी कर रहे हैं हबीबगंज स्टेशन से सफर तो ध्यान दें

जानिए कौनसी-कौनसी ट्रैन होंगी निरस्त

हालही में भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से खबर आ रही है कि यहां से दिनांक 13.06.2019 को कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी | इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि एफ.ओ.बी.के ध्वस्त करने और उसके निर्माण के कार्य को किए जाने को लेकर निम्नलिखित गाडियां आंशिक निरस्त रहेंगी |

1. गाड़ी संख्या 12002/12001 नई दिल्ली – हबीबगंज – नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली – भोपाल – नई दिल्ली के मध्य चलाई जाएगी और भोपाल – हबीबगंज – भोपाल के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 12062/12061 जबलपुर – हबीबगंज – जबलपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस जबलपुर – मिसरोद – जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी और मिसरोद – हबीबगंज – मिसरोद के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

3- दिनांक 12.06.2019 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग – भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर निरस्त रहेगी और दिनांक 13.06.2019 को ओबेदुल्लागंज से गाड़ी संख्या 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस बनकर दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी दिनांक 13.06.2019 को ओबेदुल्लागंज – भोपाल -ओबेदुल्लागंज के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

(स्टेट प्रेस क्लब के इनपुट के साथ)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button