सभी खबरें

केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में मना कृष्ण जन्मोत्सव

कृष्ण जन्मस्थली में अवतरित हुए कृष्ण

नरसिंहपुर की केंद्रीय जेल में धूम धाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव।

 

 

  • जेल के बंदियों ने बुंदेली लोकगीत की प्रस्तुति
  • आरती कुँज बिहारी की धुन बजा कर बंदियों के बैंड दल ने सबका मन मोह लिया।
  • स्टाफ कर्मचारियों के बच्चों ने सजाई मनमोहक झाँकी।

नरसिंहपुर। धर्म ग्रंथो में वर्णन है किस तरह श्री कृष्ण का जन्म मथुरा नरेश कंश के बंदी गृह में हुआ था। आज यह नजारा एक बार पुनः नरसिंहपुर की केन्द्रीय जेल मेंं देेखने को मिला।

जन्माष्टमी के शुभ अवसर शनिवार को केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में  बंदियों द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव एवं झांकी का प्रदर्शन किया गया | बंदियों ने लोकगीत “बुन्देली सोहर की “और बैंड दल ने अपनी प्रस्तुति “आरती कुञ्ज बिहारी कि ” की धुन से दी |

 

 

केंद्रीय जेल नरसिंहपुर की जेल एस.पी शैफाली तिवारी ने बताया कि झांकी का अनावरण माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नागपुरे जी ने किया | श्री कमलेश साहू, प्रथम श्रेणी न्यायाधीश एवं स्वप्नश्री सिंह, प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड, डॉ. स्वाति चंदोलकर , प्राचार्य शा. मुशरान महिला महाविद्यालय, श्री मानसाता जी, चाणक्य विद्यापीठ से अंकुर जी ने उपस्थित होकर बंदियों के प्रयास को सराहा एवं उत्साहवर्धन किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button