सभी खबरें

दिल्ली की सरकार ने दिखाया दम, देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में नं. 1 सरकारी स्कूल 

 

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के एक स्कूल ने देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि अन्य दो स्कूलों ने शीर्ष दस में जगह बनाने में कामयाब रहे। इस सफलता के पीछे दिल्ली सरकार का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा जो आज सरकारी स्कूल इस मुकाम को हासिल किया है। दिल्ली सरकार के अत्यंन्त प्रयासों व प्रशासनिक लोगों के मेहनत के बदौलत आज दिल्ली शिक्षा में नं. आया है। दिल्ली के बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने की सपने को साकार हो रहा है। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार ने शनिवार को दी। 

दिल्ली सरकार द्वारा कहा गया कि एजुकेशन वर्ल्ड' नामक शैक्षिक पोर्टल ने यह रैंकिंग जारी की है, जिसमें सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10 द्वारका, पहले पायदान पर रहा। शिक्षाविदों, अध्यापकों और परिजनों का यह पोर्टल हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है।  

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों दिया बधाई 
 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “द्वारका में दिल्ली सरकार के एक स्कूल को देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूल चुना गया है। दो और स्कूलों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। सभी अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों और अधिकारियों को बधाई. आप ही के प्रयासों ने आज दिल्ली को गौरवान्वित किया.”

दिल्ली सरकार द्वारा जानकारी के अनुसार  राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10, द्वारका को लगातार दूसरे वर्ष भारत के सरकारी स्कूलों की श्रेणी सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला. केन्द्रीय विद्यालय, आईआईटी मद्रास, चेन्नई; और कोझिकोड़ के नाडक्कवु का जीवीएचएसएस विद्यालय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी बॉम्बे, पोवाई तीसरे स्थान पर रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button